{"_id":"62a19820e392ce01991cc1fc","slug":"man-found-dead-in-car-at-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कार में मिला सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क का शव, बंद थे कार के शीशे, पुलिस ने शुरू की जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: कार में मिला सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क का शव, बंद थे कार के शीशे, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 09 Jun 2022 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:20 PM IST
सार
सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास खाली जगह में खड़ी कार में लोगों ने कर्ण सिहाग को बेसुध देखा था। कार के शीशे बंद थेे। कर्ण सिविल सर्जन कार्यालय में क्लर्क था।
विज्ञापन
फतेहाबाद में कार में मिला युवक का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात क्लर्क कर्ण सिहाग का शव सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास कार में मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह लोगों ने कार में युवक को बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि कार में दम घुटने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सिरसा रोड पर लजीज होटल के पास खड़ी कार में लोगों ने आगे की सीट पर युवक को बेसुध देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश और बस स्टैंड चौकी प्रभारी रिसाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को कार के शीशे बंद मिले। गाड़ी की खिड़की खोलकर जांच की गई तो आगे की सीट पर बैठा युवक मृत हालत में था।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी कर्ण के रूप में हुई, जोकि सिविल सर्जन कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि गाड़ी बुधवार शाम से खड़ी थी। आशंका है कि कर्ण गाड़ी में ही सो गया और शीशे बंद होने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद मिली थी सिविल सर्जन कार्यालय में नौकरी
सिविल सर्जन कार्यालय में कर्ण क्लर्क के पद पर तैनात था। कर्ण के पिता स्वास्थ्य विभाग में एलटी के पद पर थे। पिता की मौत के बाद कर्ण को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली थी। कर्ण की मौत की सूचना के बाद सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम से कर्ण घर पर नहीं आया था।
सिरसा रोड पर गाड़ी में शव मिलने की सूचना मिली थी, इसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। परिजन भी मौके पर आ गए। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। आशंका है कि दम घुटने से मौत हुई है। गाड़ी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। -ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी