फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man accused of raping a woman in Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: सोशल मीडिया पर महिला का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति ने देखा तो पत्नी ने बताया- मेरे साथ दुष्कर्म हुआ है

Sat, 16 Apr 2022 03:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 03:09 AM IST
सार

महिला से गांव के ही व्यक्ति ने फतेहाबाद के होटल में गलत काम किया। आरोप है कि 8 अप्रैल को आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man accused of raping a woman in Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो देखे तो वह दंग रह गया। इस बारे में जब उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ फतेहाबाद के एक होटल में गलत काम किया। वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस बारे में हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर फतेहाबाद के सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट भेजी है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हिसार के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति के साथ जान पहचान है। महिला का आरोप है कि 29 जनवरी 2022 को आरोपी उसके पास कार लेकर आया और उसे बैठाकर फतेहाबाद जिले के एक होटल में ले आया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि 8 अप्रैल को आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस दौरान उसके पति ने इन्हें देखा तो महिला ने आपबीती उसे बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed