फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   leacked lpg tanker

एलपीजी टैंकर लीक, मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
fatehabad/bureau
fatehabad/bureau Updated Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव हांसपुर चौकी के पास एलपीजी गैस का टैंकर लीक होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हांसपुर चौकी पुलिस ने चारों तरफ से रास्तों को सील कर दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर फतेहाबाद व रतिया से दमकल विभाग की गाड़ियों तथा एएसपी गंगाराम पूनियां मौके पर पहुंचे। टैंकर लीक होने की सूचना इंजीनियरों का दी गई।
विज्ञापन


प्राथमिक तौर पर दमकल विभाग तथा ड्राइवर ने लीकेज पर 80 प्रतिशत काबू पा लिया और बाद में मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने स्थिति पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर इंजीनियर टैंकर को वापस रामामंडी रिफाइनरी ले गए। जब तक लीकेज पर काबू नहीं पाया गया तब तक जिला प्रशासन की सांसें अटकी रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को रामामंडी बठिंडा से टैंकर एलपीजी गैस लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ। गांव हांसपुर से पहले पंजाब बार्डर पर टैंकर के साथ पेड़ का टहना अड़ गया। जिस कारण टैंकर पर लगा रेगुलेटर टूट गया। जिसमें से गैस का रिसाव होने लगा। रिसाव का पता चलते ही ड्राइवर दिलबाग ने टैंकर को गांव के नजदीक रोकने की बजाए दौड़ा लिया और हांसपुर चौकी से 300 मीटर पहले रोक लिया। चौकी में पुलिस कर्मियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एहतियात के तौर पर चारों तरफ से रास्तों को सील कर दिया और वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। सूचना पाकर फतेहाबाद तथा रतिया की फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर की मदद से रामामंडी में सूचित किया गया। जिसके बाद इंजीनियर व एक्सपर्ट हांसपुर के लिए रवाना हुए। टैंकर में मौजूद किट की मदद से 80 प्रतिशत तक रिसाव पर काबू पाया गया बाद में एक्सपर्ट ने पूरी तरह से रिसाव को रोक लिया।


ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, जरा भी गड़बड़ी होती तो...
ड्राइवर दिलबाग की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। अगर थोड़ी भी असावधानी बरती जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हांसपुर चौकी इंचार्ज पूर्ण के अनुसार ड्राइवर को जैसे ही पता चला कि गैस का रिसाव हो रहा तो उस जगह पर गांव था। दिलबाग ने टैंकर को भगा लिया और हांसपुर चौकी के पास रोक लिया ताकि कोई मदद मिल सके। अगर गांव के पास टैंकर रोकता तो वहां पर हादसा होने का डर था। क्योंकि टैंकर में एलपीजी गैस काफी मात्रा में थी। अगर कोई घटना हो जाता तो उस पर काबू पाना काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed