फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Intelligence agencies have fear terrorist movement in Haryana

हरियाणा: खुफिया एजेंसियों को प्रदेश में आतंकी मूवमेंट की भी आशंका, सरकार को भेजी गई रिपोर्ट 

Mon, 07 Feb 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 12:14 AM IST
सार

फर्जी पासपोर्ट मामले में चूक, लापरवाही की छानबीन कर रहीं खुफिया एजेंसी ने आतंकी मूवमेंट की आशंका जताई है। सरकार के आदेश पर पुलिस विभाग की लापरवाही का भी पूरा खाका तैयार किया गया है। इसपर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। संदिग्ध अंबाला से पकड़ा जा चुका है, फर्जी पासपोर्ट मामले में केंद्रीय एजेंसी की भी मदद लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
Intelligence agencies have fear terrorist movement in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

हरियाणा की जमीन को आतंकी गतिविधि के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी की आशंका जताई जा रही है। यह बात फर्जी पासपोर्ट के मामलों में चूक और लापरवाही की छानबीन में जुटी खुफिया एजेंसी के इनपुट में कही जा रही है। ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जिसके बाद हरियाणा में आतंकी मूवमेंट का शक खुफिया तंत्र को है। खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजी है। जल्द ही आतंक के लिए हरियाणा की जमीन का इस्तेमाल करने वाले लोगों तक पहुंचकर एजेंसियां पूरे नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं।   

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट के बाद हरियाणा के सोनीपत से आतंकी हैंडलर रवि उर्फ नोनू को उसकी पत्नी व दोस्त के साथ गिरफ्तार करने के बाद प्रदेश के फतेहाबाद और करनाल जिलों में आतंकी संगठनों के मददगारों के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले सामने आए। एक के बाद एक बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने कई लोग फर्जी पासपोर्ट के मामले में पकड़े हैं। इन सबसे पूछताछ में पुलिस को फर्जी पासपोर्ट के बड़े नेटवर्क के बारे में पता चला।
विज्ञापन


वहीं देश की सुरक्षा से जुड़े फर्जी पासपोर्ट के गंभीर मामले की छानबीन खुफिया एजेंसियों ने भी शुरू की। खुफिया एजेंसी के एक सूत्र के अनुसार पुलिस वेरीफिकेशन में जहां बड़ी लापरवाही के कारण फर्जी पासपोर्ट बने वहीं इसके लिए ऐसी गतिविधियां भी सामने जानकारी में आई हैं जिन्हें इसलिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि जिस तरह से पंजाब के कई इलाके में आतंकी अपनी मूवमेंट करते हैं ठीक उसी तरह हरियाणा को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाकर यहां भी आतंकी मूवमेंट के लिए अपनी जमीन तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने फर्जी पासपोर्ट मामलों की लापरवाही व चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की रिपोर्ट के साथ प्रदेश में आतंकी मूवमेंट की आशंका से जुड़ी जानकारियों की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी है। आने वाले दिनों में गैंगस्टर से लेकर आतंकी संगठनों के मददगारों के फर्जी पासपोर्ट बनने से लेकर आतंकी मूवमेँट की संभावनाओं की जानकारियों वाली इस रिपोर्ट पर बड़ा एक्शन ले सकती है।

डीजीपी को हालात से अवगत करवाया गया

हरियाणा के सीआईडी चीफ आलोक मित्तल की ओर से फर्जी पासपोर्ट सहित सभी तरह की रिपोर्ट के बारे में प्रदेश के डीजीपी व सरकार को अवगत करवा दिया गया है। सरकार इस संबंध में पूरी गंभीरता से सभी रिपोर्ट का फाइनल अवलोकन कर रही है और आने वाले दिनों में प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट से जुड़े मामलों की जांच का दायरा बढ़ाकर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। 

हर तरह की छानबीन कर रही है सीआईडी : विक्रमजीत 

फर्जी पासपोर्ट के मामलों को लेकर हर तरह संभावनाओं वाली छानबीन सीआईडी कर रही है। सरकार के आदेश के अनुसार जो भी जानकारियां उच्चाधिकारियों द्वारा मांगी जाती है और हमें जो भी जानकारी स्थानीय स्तर पर लगती है कि सरकार को भेजा जाना जरूरी है वो हम भेज रहे हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में जिस विभाग की जो लापरवाही है या चूक है उसकी रिपोर्ट भेज गई है। - विक्रमजीत, इंचार्ज, सीआईडी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed