{"_id":"6292630c1be3bd27a815b8bd","slug":"hncb-exposed-the-network-of-drug-supply-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एचएनसीबी ने शहर में नशा सप्लाई के नेटवर्क का किया पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर सहित 4 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: एचएनसीबी ने शहर में नशा सप्लाई के नेटवर्क का किया पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर सहित 4 काबू
Sat, 28 May 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 11:29 PM IST
सार
मुख्य सप्लायर को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी पहले भी हेरोइन के साथ पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
नशा तस्करी के लिए बदनाम हो रहे फतेहाबाद में हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सेल ने शहर में हेरोइन सप्लाई के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सेल की टीम ने शहर के भट्टू रोड पर स्थित एक कैफे संचालक व उसके साथी को काबू करके शहर में नशा सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के अलावा मुख्य आरोपी से हेरोइन लेकर शहर में सप्लाई करने वाले दो और युवकों को काबू किया है। सभी के अदालत में पेश किया गया, जहां से मुख्य आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शहर में गश्त कर रही थी, कि इसी दौरान बीघड़ रोड पर उनको सूचना मिली थी कि भट्टू रोड पर कैफे लव बाइट का संचालक विक्रम उर्फ पाड़ी निवासी मानावाली व उसके कैफे में काम करने वाला सुनील निवासी मानावाली शहर में हेरोइन की सप्लाई के लिए जा रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने विक्रम उर्फ पाड़ी व सुनील को काबू करके उनसे 150.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि विक्रम ने शहर में हेरोइन सप्लाई का नेटवर्क बनाया हुआ है और उससे शहर के अन्य सप्लायर भी हेरोइन लेकर जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने जवाहर चौक एरिया में छापा मारकर दो अन्य आरोपियों सूरज निवासी जवाहर चौक व विशाल निवासी गुरु नानकपुुरा मोहल्ला को काबू कर लिया।
दोनों आरोपियों से भी 10-10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से विक्रम को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।
पहले भी 100 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा जा चुका है विक्रम
हेरोइन तस्करी मामले में पकड़े गए विक्रम का नेटवर्क फतेहाबाद शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी था शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि करीब 7 माह पहले जब वह भट्टू कलां थाना के प्रभारी थे, तब भी उसे 100 ग्राम हेरोइन सहित उन्होंने उसे पकड़ा था।
विक्रम दिल्ली से हेरोइन लाकर यहां पर छोटे सप्लायरों को भी हेरोइन बेचता था। उसने अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ था, जिसका पर्दाफाश कर दिया गया है। तीन दिन के रिमांड के दौरान विक्रम से दिल्ली में हेरोइन के ठिकानों व शहर में वह किसे सप्लाई करता था, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी।