फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, check, theft, dubai, police, fatehabad

चेक चुराकर दुबई में पैसे कैश करवाने की कोशिश

Sat, 05 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
fraud, check, theft, dubai, police, fatehabad
बैंक - फोटो : file
फतेहाबाद शहर के सिरसा रोड़ स्थित जिंदल इंडस्ट्रीज कार्यालय से इराक के बगदाद निवासी एक इंजीनियर द्वारा कोटक महेंद्रा बैंक का चेक चुराकर दुबई में पेमेंट कैश करवाने का मामला सामने आया है। जिंदल इंडस्ट्रीज के मालिक अजय जिंदल ने इंजीनियर आला सामी कादियाम के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अजय जिंदल की शिकायत पर इंजीनियर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय जिंदल ने आरोप लगाया कि वह चावल एक्सपोर्ट का काम करता है। चावल एक्सपोर्ट के सिलसिले में अक्सर आला सामी कादियाम उनकी फर्म जिंदल इंडस्ट्री में आता-जाता रहता है। उन्होंने बताया कि वह राइस बिजनेस में ऐज ए ब्रोकर काम करता है। अजय ने बताया कि उनके कार्यालय में चेकबुक रखी हुई थी जिसमें 11 चेक शेष थे। 25 नवंबर 2015 को उसने अपनी चेकबुक संभाली तो उसमें चैक नंबर 0015 गायब मिला।
विज्ञापन


जब उन्होंने चैक बारे कर्मचारियों से पूछताछ की मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने चैक गुम होने की सूचना ई-दिशा में स्थित पुलिस एफआईआर केन्द्र पर दर्ज करवाई। अजय ने बताया कि 28 दिसंबर को कोटक महेंद्रा बैंक के मैनेजर का उनके फोन आया और चैक बारे कनफर्मेशन मांगी गई। उन्होंने बताया कि चैक बारे सूचना मिलते ही वह बैंक पहुंचे और मैनेजर को चैक की पेमेंट न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने बताया कि इंटरनेशनल बिजनेस ग्रुप केएमबीएलआरओ से ई-मेल द्वारा आपके चैक बारे सूचना मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने देखा कि चैक पर सामी कादियाम ने रुपये को मिटाकर यूएसडी 5 मिलियन केवल तथा अंकों में रूपए भर फर्जी साइन कर  इंटरनेशनल ब्रांच दुबई में कैश करवाने के लिए पेश कर दिया। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। शहर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed