फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, cattel killed a man, fatehabad

आवारा पशुओं से मुक्त जिले में आवारा सांड ने ली एक की जान

Tue, 02 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Tue, 02 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
fathebad, cattel killed a man, fatehabad
cow
आवारा पशुओं से मुक्त फतेहाबाद जिले के भूना के सनियाना के पास आवारा पशु की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले से आवारा सांडों का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले भर में 4 हजार से अधिक आवारा सांडों को नंदीशालाओं में बंद करने के बावजूद अभी भी सड़कों पर आवारा सांडों की मौजूदगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। जिले का खंड भूना का गांव सनियाना आवारा सांड के कारण होने वाली दुर्घटना का साक्षी बना जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बोस्ती निवासी सुलतान सिंह उकलाना से अपने घर की ओर जा रहा था अचानक सनियाना के पास एक आवारा सांड सड़क पर आ गया और उसने बाइक को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हमले से सुलतान सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर इतेफाकिया कार्यवाही की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से फरवरी माह में ही फतेहाबाद जिले को आवारा पशुओं से मुक्त घोषित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद शहरों की गलियों में आवारा सांडों की मौजूदगी लगातार बनी रही। कुछ समय तक आवारा सांड सड़कों से गायब जरूर रहे लेकिन गर्मियां शुरु होते ही आवारा सांड एक बार फिर से सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं और इसी के चलते रविवार देर रात हुए इस हादसे ने जिले में पिछले साल हुए हादसों की याद दिला दी। साल 2015-16 में फतेहाबाद जिले में लगभग 90 के करीब सड़क हादसे आवारा पशुओं के कारण हुए थे और उसमें लगभग 27 लोगों की जान गई थी। आवारा पशुओं से मुक्त जिला घोषित होने के बाद ये जिले में आवारा पशुओं के चलते ये पहली ही दुर्घटना है और इसी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed