फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, young boy, murder, fatehabad

रतिया में युवक की पत्थर मारकर हत्या

Tue, 24 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, young boy, murder, fatehabad
संजय गांधी चौक के पास गली में पड़े शव की जांच करते एएसपी गंगाराम पूनियां एवं फोरेसिंक एक्सपर्ट डा. जोगिंद्र । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


जिले में सोमवार को एक के बाद एक तीन जगह लाशें मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। इनमें से दो लाशों के मामले में हत्या की आशंका जताए जाने से पुलिस विभाग के अधिकारी भी सारा दिन इन्हीं केसों पर माथापच्ची करते दिखे। हालांकि सोमवार शाम तक पुलिस उन दोनों मामलों में मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी, जिनकी हत्या की आशंका जताई गई है। हत्या की आशंका वाले मामलों में एक शव महिला का भी है।

पहली वारदात, रतिया में गली में कूड़े के ढेर में मिला युवक का शव
रतिया में पुराना बस स्टैंड पर स्थित चोपड़ा वाली गली में रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा एक अनजान व्यक्ति के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सोमवार को जैसे ही खुले मैदान में व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली तो मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुष्पा सिहाग, सहायक थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र, शहरी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे और शव की जांच शुरू कर दी। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या मरने वाले युवक की पहचान छिपाने के मकसद से शव को पत्थर से कुचलकर क्षतविक्षत किया गया है या उसकी हत्या ही पत्थर मारकर की गई है।
विज्ञापन


मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके गले में एक प्लास्टिक की रस्सी भी मिली है। हत्या की जानकारी मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनियां और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जोगेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसके फिंगर प्रिंट भी मिलाने चाहे लेकिन पुलिस के रिकार्ड से यह नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया में भी मृत युवक का फोटो जारी किया ताकि इसके बारे में कोई जानकारी मिलने पर कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सके। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। अब तीन दिन शव की पहचान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल रतिया पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए आसपास की दुकानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस मामले में रतिया पुलिस ने दुकानदार देसराज की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते है एएसपी
एएसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पुलिस को चोपड़ा वाली गली में शव के पड़े होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया है। एएसपी गंगा राम ने कहा कि प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है क्योंकि मृतक के सिर पर ईंटों से वार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा ।

दूसरी वारदात, फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला महिला का शव, माथे पर चोट का निशान
जिले में दूसरी घटना फतेहाबाद की है। हिसार रोड पर सोमा सिटी के पास स्थित फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी माइनर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। माइनर में महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनिया और सिटी एसएचओ सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक महिला की भी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। महिला के माथे पर चोट का निशान है, हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस ने फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस बारे में बात करने पर एएसपी गंगाराम पूनियां ने बताया कि महिला का शव मिला है। फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के माथे पर चोट का निशान है, लेकिन किसी भी नतीजे पर तुरंत नहीं पहुंचा जा सकता। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


तीसरी घटना, सात दिन से लापता मंदबुद्धि अधेड़ की मिली लाश
जिले में शव मिलने की तीसरी घटना रतिया रोड पर गांव अलीपुर बरोटा के पास की है। यहां पर ढाणी चाकचक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में मृतक की पहचान फतेहाबाद के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सोमनाथ के रूप में हुई है। लगभग पचास वर्षीय सोमनाथ मंदबुद्धि थे और पिछले सात-आठ दिन से लापता चल रहा था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और सोमनाथ की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार सोमनाथ के लापता होने की शिकायत कई दिनों से बस स्टैंड चौकी में दर्ज है। मौके पर पहुंचे सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed