फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, women protest, her house, harayana

महिला ने ससुराल के सामने दिया धरना

Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, women protest,  her house,   harayana
महिला को समझाने का प्रयास करते एसएचओ सुरेंद्र कंबोज । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में उस समय हंगामा हो गया जब एक विवाहिता ने अपने ससुराल घर के सामने धरने पर बैठ गई। विवाहिता का अपने ससुरालीजनों के साथ विवाद की बात सामने आई है। मामले में काफी देर तक विवाहिता को महिला पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। वहीं देर शाम नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड 14 की पार्षद ज्योति मेहता ने महिला को समझाया। बाद में विवाहिता पार्षद ज्योति के साथ घर चली गई। 

इस मामले में महिला के ससुरालीजन घर को ताला लगाकर गायब हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बरवाला निवासी महिला की शादी एक साल पहले फतेहाबाद में मॉडल टाऊन निवासी नीतीश के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालीजन आए दिन उससे मारपीट करते रहते थे जिसके चलते वो अपने मायके चली गई थी। शनिवार को दोनों पक्षों की पंचायत थी जो सिरे नहीं चढ़ सकी। लेकिन इस मामले में पंचायत के विफल रहने पर महिला ने अपने मायके जाने की बजाए अपने ससुराल जाने की जिद पकड़ ली और मॉडल टाऊन में कोठी के आगे धरना देकर बैठ गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला के धरना देने के चलते उसके ससुरालजन कोठी को ताला लगाकर चले गए। शनिवार सांय पुलिस को इस मामले का पता चला तो पहले बस स्टैंड चौकी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर विवाहिता को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज और महिला थाने की एएसआई दामोद ने भी काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मान रही थी। बाद में विवाहिता पार्षद ज्योति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed