फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, two shops thepht, harayana

दो जगह दुकानों में चोरी

Tue, 24 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
fatehabad,  two shops thepht, harayana
टोहाना में बांस की दुकान पर चोरो द्वारा तोड़ा गया ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रविवार रात चोरों ने एक बार फिर से टोहाना शहर में कई दुकानों को निशाना बनाया। यहां से हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में गंभीरता से जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में दमकौरा रोड निवासी कमल कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर उसकी बांस की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात को आठ बजे वह अपनी दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का ताला टूटा है। जब उसने दुकान पर आकर देखा तो दुकान में रखे गल्ले से लगभग 70 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


कमल कुमार ने बताया कि यह पैसे उसने एजेंट को देने के लिए रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में चंडीगढ़ रोड स्थित सिंगला स्पेयर पार्ट की दुकान पर दुकान की पिछली गली में दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग 45 लीटर मोबाइल आयल की तीन कैन और लगभग 2500 रुपये की नकदी चुराकर ले गए। दुकानदार सुभाष सिंगला ने बताया कि रविवार रात लगभग ढाई बजे पड़ोस के लोगों ने दो युवकों को दुकान की तरफ से जाते देखा तो उन्हें शक हुआ। इस पर दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद सभी दुकानदार और हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल बांसल घटनास्थल पर पहुंचे तो कुछ युवक वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोगवश किसी दुकानदार ने युवक को जाते हुए देखा तो चोर चुराई गई लगभग आठ हजार रुपये की कीमत की एक बैटरी छोड़कर भाग गए। अगर रात को साथी दुकानदार को पता न लगता तो नुकसान बड़ा हो सकता था। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed