{"_id":"58c833f04f1c1b1d6132ab50","slug":"fatehabad-teacher-go-to-moshco-ratiya-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्को में हिंदी पढ़ाएंगे रतिया के सुशील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मास्को में हिंदी पढ़ाएंगे रतिया के सुशील
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रतिया निवासी शिक्षाविद् एवं केन्द्रीय विद्यालय पटियाला के शिक्षक सुशील आजाद, जिन्हें मास्को में भेजा जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया के प्रमुख शिक्षाविद् एवं केंद्रीय विद्यालय पटियाला के शिक्षक सुशील आजाद को विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय मास्को (रूस) में तीन वर्ष के लिए हिन्दी प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। सुशील आजाद को पूरे हिंदुस्तान के शिक्षकों में से चयनित किया गया है, जो कि रतिया क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
हिन्दी प्रवक्ता सुशील ने बताया कि रतिया क्षेत्र के लोगों की प्रेरणा और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि उन्हें मिली है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से भेजे गए नियुक्ति पत्र को दिखाते हुए बताया कि एक अप्रैल को मास्को में ज्वाइन करेंगे। इस उपलब्धि पर शहर के प्रमुख शिक्षक एवं हैप्पी माडल स्कूल के प्राचार्य अमीर बजाज ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा रतिया क्षेत्र के अन्य संगठनों ने भी हिन्दी प्रवक्ता को विशेष शुभकामनाएं दी हैं।