{"_id":"581e22614f1c1b452b435d41","slug":"fatehabad-smog-accident-road-accident-one-dead-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"...स्मॉग बना जान का दुश्मन...ट्रक ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...स्मॉग बना जान का दुश्मन...ट्रक ने बाइक को मारी पीछे से टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव लहरियां के शमशान भूमि में हैडकांस्टेबल संजीव नहरा को अंतिम सलामी देते पुलिस गार्द के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलां रोड पर शुगर मिल के पास स्मॉग के चलते एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक पर सवार ट्रैफिक पुलिस हिसार के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ जयभगवान सिंह और बीट इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा आदि मौके पर पहुंचे, लेकिन हेड कांस्टेबल तब तक दम तोड़ चुके थे। घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो चुका था। संजीव कुमार के शव का पोस्टमार्टम करके देर सांय को परिजनों को सौंप दिया। गांव लहरियां में गमगीन माहौल में पुलिस गारद ने सलामी देकर अपने जवान को अंतिम विदाई दी।
पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत तलाश शुरू कर दी है।
हिसार ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार (38) पुत्र ओंकार सिंह नहरा एक दिन की छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार सुबह अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह की बाइक पर बैठकर गांव लहरिया से भूना के लिए चले थे।
विज्ञापन
शुगर मिल के पास धुंध एवं धुएं के कारण प्रेम सिंह ने अपनी बाइक धीरे ही की थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इससे प्रेम सिंह सड़क से नीचे गिर गया और संजीव कुमार ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचल गया।
विज्ञापन
बुढ़ापे में कौन संभालेगा म्हाने
हेड कांस्टेबल संजीव कुमार अपने पिता ओकार सिंह नहरा के इकलौते पुत्र थे। हादसे में मौत की सूचना जैसे ही उनके माता-पिता को मिली तो दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। वृद्ध मां-बाप बार-बार पुकार रहे थे कि बेटा बुढ़ापे में म्हाने कौन संभालेगा। हेड कांस्टेबल की पत्नी सुमन हादसे को सुनती ही बेहोश हो गई। संजीव के एक बेटा और एक बेटी है।