{"_id":"667c43aa5004a5b288007f3a","slug":"fatehabad-retired-si-killed-10-injured-in-land-dispute-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: जमीन विवाद में चली लाठियां और ईंटें, सेवानिवृत्त एसआई की मौत, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: जमीन विवाद में चली लाठियां और ईंटें, सेवानिवृत्त एसआई की मौत, 10 घायल
Wed, 26 Jun 2024 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समैन, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:06 PM IST
सार
गांव पिरथला में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। सिरसा से छह गाड़ियों में करीब 50 लोग आए थे। तीन गाड़ियां तोड़ी, दो गाड़ियों को पलटा गया है।
विज्ञापन
टोहाना के नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल घायल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के समैन क्षेत्र के गांव पिरथला में दोपहर बाद जमीन विवाद के चलते सिरसा निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। उन पर लाठियों और ईंटों से हमला हुआ, जिस कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
हमले में ओमप्रकाश की पत्नी रोशनी सहित दोनों पक्षों के 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस विवाद में ओमप्रकाश पक्ष की तरफ से फायरिंग हुई। उसके बाद दूसरे पक्ष ने वहां खड़ी उनकी तीन गाड़ियों को तोड़ दिया और दो को पलट दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव पिरथला की रोशनी देवी की शादी राजस्थान के गांव झांसल निवासी ओमप्रकाश से हुई है। ओमप्रकाश का परिवार फिलहाल सिरसा की एमआईटीसी कॉलोनी में रहता है। रोशनी के पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। रोशनी के तीन भाई थे, उनकी भी सात साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार रोशनी देवी और उसकी बहन पाली को पिता की तरफ से विरासत में अपने हिस्से की जमीन मिली थी। उसके बाद रोशनी ने अपनी बहन का हिस्सा भी स्वयं खरीद लिया। इस जमीन में से लगभग सवा चार एकड़ जमीन पिरथला से टोहाना की तरफ आने वाली सड़क के साथ लगती है।
यह जमीन रोशनी के पिता मनफूल की खेवट की है और रोशनी देवी के नाम है। इस जमीन पर रोशनी के पारिवारिक सदस्य कमल कई सालों से काश्त कर रहा है। इसी जमीन को लेकर रोशनी देवी व कमल के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को रोशनी, उनके पति ओमप्रकाश व परिवार के करीब 50 लोग छह गाड़ियों में सवार होकर पिरथला आए थे और इस सवा चार एकड़ जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास कर रहे थे।
एक गाड़ी में वे अपने साथ सीमेंट के खंभे भी लाए थे, ताकि जमीन पर तारबंदी की जा सके। यहां उनके और कमल के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान ओमप्रकाश के पक्ष की तरफ से फायरिंग भी कर दी गई। सूचना पाकर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बड़े झगड़े में बदल गया।
वहां मौजूद लोगों ने खड़ी गाड़ियों को पलटना और तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान चली लाठी में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में रोशनी देवी व ओमप्रकाश भी शामिल रहे। जिन्हें टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, गाड़ियों में आए बाकी लोग मौके से फरार हो गए।
ये हुए हैं घायल
इस झगड़े में मृतक ओमप्रकाश की पत्नी 55 वर्षीय रोशनी के अलावा उनके पक्ष के हिसार निवासी 36 वर्षीय बलवंत, सिरसा निवासी 40 वर्षीय सुनील व 27 वर्षीय विकास घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से गांव पिरथला के निवासी 40 वर्षीय सुमित्रा, 50 वर्षीय राजबाला, 45 वर्षीय बनारसी देवी, 45 वर्षीय शकुंतला, 50 वर्षीय कमलराज, 40 वर्षीय ओमप्रकाश घायल हुए हैं।
दोनों पक्षों के घायलों के बयान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। ओमप्रकाश के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -देवीलाल, प्रभारी, सदर थाना टोहाना।