फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, police, failure, control,gangs of vicale thept, fatehabad, harayana

वाहन चोरों को पकड़ने में फिसड्डी निकली फतेहाबाद पुलिस

Mon, 01 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, police, failure, control,gangs of vicale thept, fatehabad, harayana
फतेहाबाद के पुलिस कप्तान ओपी नरवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
। नशे के खिलाफ जंग में ताल ठोंकती फतेहाबाद पुलिस की तेजी वाहन चोरी के मामलों पर आकर सुस्त पड़ जाती है। कम से कम विभाग के सरकारी आंकड़े तो यही कह रहे हैं। आंकड़े सच में हैरान करने वाले हैं। क्योंकि पिछले दो सालों में जिले में वाहन चोरी के आधे मामले भी नहीं सुलझाए जा सके हैं। हालांकि पुलिस कप्तान ये जरूर कहते हैं कि वाहन चोरी के खिलाफ भी पुलिस जल्द अभियान चलाएगी और पेंडिंग मामलों को जल्द निपटाया जाएगा।

2 साल, 240 मुकदमे, महज 74 में रिकवरी
फतेहाबाद पुलिस के औपचारिक आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो सालों में जिले में वाहन चोरी के 240 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें साइकिल से लेकर ट्रक-कार तक शामिल हैं। इतना ही नहीं, पहले छह माह में वाहन चोरी के मामले पिछले साल के मुकाबले काफी आगे बढ़ चुके हैं। पिछले साल जून तक जहां जिले में 104 वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2016 में 30 जून तक 136 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अब इन वाहनों की रिकवरी के आंकड़े पढ़कर आप निश्चित तौर पर चौंकेंगे। 2015 में जून माह तक 104 में 38 मामले ही सुलझाए जा सके थे। वहीं इस साल 30 जून तक 136 में से महज 36 मामलों में पुलिस ने चोरी के वाहन बरामद किए हैं। साफ है कि फतेहाबाद पुलिस इन दो सालों में ना तो वाहन चोरियों को बढ़ने से रोक पाई है और ना ही वाहन चोरी होने के बाद उनको बरामद करने में तेजी दिखा पाई।
विज्ञापन


नाकों पर चौकस नहीं पुलिस, एसपी खुद कर चुके हैं स्वीकार
पिछले दो सालों में वाहन चोरी के इतने मामले सामने आना और उनका पटाक्षेप ना होना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है। खासतौर पर सवाल खड़े होते हैं शहर और जिले के इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बने पुलिस नाकों और गश्त पर। वैसे भी पुलिस कप्तान ओपी नरवाल दो दिन पहले पूरे जिले में राउंड लगाकर गश्त व्यवस्था और पुलिस नाकों पर सिपाहियों की तैनाती की बखिया पहले खुद ही उधेड़ चुके हैं, लेकिन बात सिर्फ यही तक खत्म नहीं होती कि पुलिस नाकों पर तैनात नहीं थी। बात तो यहां से शुरू होती है। नाकों पर पुलिस तैनात ना होने से रात को वाहनों की चेकिंग ही नहीं हो पाई तो वाहन चोर धड़ल्ले से चोरी का वाहन लेकर जिले से बाहर निकल गया। इस कारण से वाहन चोर ट्रेस नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बात सही है कि वाहन चोरी के मामलों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, लेकिन फतेहाबाद पुलिस इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हमारे अधिकारी इस दिशा में बेहतर काम करते हुए वाहन चोरी के कई मामले सुलझा लेंगे।
-ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed