फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, not in home, dogs cuts child, fatehabad, harayana

प्रशासन ने बेघर किया, अब लावारिस कुत्तों ने नोचा

Fri, 06 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, not in  home, dogs cuts child,  fatehabad,  harayana
कुत्तों के हमले से घायल हुई फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन सुमन उर्फ बिलिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव हसंगा में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बेघर हुई एक बच्ची को शुक्रवार को कुछ लावारिस कुत्तों ने बुरी तरह नोंच कर घायल कर दिया। आठ साल की बच्ची सुमन उर्फ बिलिया को उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती सुमन के पिता नारायणदास ने बताया कि उनके घरों को गिराए जाने के बाद से उनका परिवार बेघर है और कभी पीएचसी सेंटर तो कभी खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। नारायण दास ने बताया कि शुक्रवार को उनकी आठ साल की बच्ची सुमन गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी कि रास्ते में अचानक कुछ लावारिस कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसे जगह-जगह बुरी तरह नोंच लिया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बहुत मुश्किल से सुमन को आवारा कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया और परिजनों को सूचित किया। उसे उपचार के लिए पहले भूना के पीएचसी में दाखिल करवाया, जहां से उसे फतेहाबाद सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed