{"_id":"5728e8314f1c1be3075cd01f","slug":"fatehabad-news-hindi-news-selsman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली केमिकल्स देने का आरोप,गुजरात के सेल्समैन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली केमिकल्स देने का आरोप,गुजरात के सेल्समैन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के श्री बाला जी केमिकल्स अयाल्की के प्रोपराइटर से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गुजरात में एक कंपनी के सेल्समैन ने प्रोपराइटर महेंद्र सिंह को साबुन बनाने का केमिकल्स का सैंपल तो असली दिखाया मगर उसको नकली केमिकल्स भेज दिया। प्रोपराइटर ने पुलिस में शिकायत देकर सेल्समैन केतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
प्रो. महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने गुजरात की एक कंपनी से साबुन बनाने का केमिकल्स लेना था। उसकी कंपनी का सेल्समैन केतन कुमार निवासी कलाल तहसील चहथराल जिला गुजरात सैंपल लेकर शहर के कालू राम होटल में ठहरा और उसे सैंपल दिखाया। सैंपल एकदम सही था और उनकी डील हो गई। उसने केमिकल्स मंगवाने के लिए सेल्समैन को 1 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए और बाकी अढ़ाई लाख रुपये कंपनी के खाते में डलवा दिए। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसके पास केमिकल्स आया तो वह मिलावटी था और जांच कराने पर उसका सैंपल फेल हो गया। इस पर उसने सेल्समैन से बात की तो उसने उसे पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।