फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, girl friend, protest, sp hpuse, police, Fatehabad

महिला मित्र को घर लाया, मां के साथ मारपीट करने पर हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, girl friend, protest, sp hpuse, police, Fatehabad
हंगामा - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में शुक्रवार रात एक युवक द्वारा एक महिला को घर लाने और मां के साथ मारपीट करने पर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने देर रात 11 बजे जमकर हंगामा किया। सरपंच ने पुलिस को बुलाया तो आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत थे और उन्होंने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीण एसपी आवास पर पहुंचे और एसपी की कोठी का घेराव कर लिया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर ग्रामीणों को शांत करवाया। देर रात पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र और उसकी महिला मित्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सरपंच जसपाल और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक राजेंद्र ने पत्नी को घर से निकाल रखा है। कई दिनों से वह भट्टू की एक महिला को घर पर ला रहा है। आरोप है कि राजेंद्र मां से भी मारपीट करता है। शनिवार को राजेंद्र महिला मित्र को घर पर लेकर आया और जब उसकी मां ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर पर हंगामा होता देख ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने युवक और उसकी महिला मित्र की धुनाई कर पुलिस को सूचित कर दिया। सरपंच का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारी नशे में धुत थे। पुलिस वाले आए और बिना कार्रवाई किए लौट गए। इस पर ग्रामीण भड़क गए और आरोपियों को जबरदस्ती साथ लेकर एसपी आवास पर जा पहुंचे। एसपी की गैरहाजिरी में सदर व शहर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और महिला से शिकायत लेकर आरोपी राजेंद्र और उसकी महिला मित्र को नामजद कर लिया।


पुलिस ने कहा, तुम पर ही कार्रवाई हो जाएगी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस सूचना देने के तीन घंटे बाद पहुंची। जब पहुंची तो उल्टा आरोपियों को कहा कि अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाओ और मारने वालों पर केस दर्ज करवा दो। इससे ग्रामीण भड़क गए और गाड़ियों में एसपी आवास पर पहुंच गए। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

आरोपी राजेंद्र और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मचारियों के नशे में होने के आरोप गलत हैं।
विक्रमजीत, कार्यकारी एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed