फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi new, accident, death, roar, fatehabad

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, हंगामा

Sat, 30 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला, रतिया
अमर उजाला, रतिया Updated Sat, 30 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi new, accident, death, roar, fatehabad
हादसा - फोटो : fatehabad
रतनगढ़ के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और बाइक मेें टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बस में सवार करीब 20 अन्य लोग भी घायल हो गए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और आसपास के गांवों के ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने घटनास्थल पर बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान बस को आग लगाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने बस का रूट कैंसिल करवाने और आरोपी चालक बोग सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रतिया-बुढ़लाढा स्टेट मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लधुवास से रतिया की ओर एक निजी बस तेज रफ्तार से आ रही थी। वहीं, रतिया की तरफ से बाइक पर सवार होकर रियोंद निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र और उसकी बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठे भिखी निवासी भारत रतनगढ़ से आगे की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक ट्राले को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर दे मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई और जोरदार धमाके के साथ बस सफेदे के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा भारत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। वहीं, बस में सवार लठेरा निवासी गोलो बाई ,परमजीत कौर निवासी सरदारेवाला, बेअंत व रिंकू निवासी नगल सहित करीब 20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। यात्रियों का कहना है कि अगर बस सफेदे के पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो स्पीड अधिक होने के कारण बस पलट सकती थी, जिससे हादसा और भी भयानक हो सकता था।

इससे पहले, बस सवार यात्रियों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को पकड़ कर जमकर धुना और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यात्रियों के मुताबिक, आरोपी बस चालक ने नशा कर रखा था और बेतरतीब तरीके से बस को भगा रहा था। यात्रियों ने बताया कि कई यात्रियों ने उसे बस को सही तरीके से चलाने की नसीहत भी दी तो उसने सवारियों के साथ भी झगड़ा कर लिया। इसी बात से गुस्साए मृतक के परिजनों एवं लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए थे।

ये अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर
हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलने पर फतेहाबाद सदर थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सीआईए स्टाफ इंचार्ज दलीप सिंह, कार्यकारी थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र, शहरी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपी बस चालक बोग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


अस्पताल का गेट बंद कर करवाया चालक का मेडिकल
लोगों में बस चालक के खिलाफ आक्रोश इतना था कि जब पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल में लाई तो चालक से मारपीट करने के लिए काफी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के गेट बंद करवा दिए और गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर चालक का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed