फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, men, murder, cottage, fathebad

साधु बन चुके भाई की झोंपड़ी के पास मिली छोटे भाई की लाश, 20 दिन पहले हुआ था बेटा

Mon, 03 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, men, murder, cottage, fathebad
murder - फोटो : bureau
भट्टू के गांव बनावाली में एक बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की तेजधार हथियारों से कत्ल करने का मामला सामने आया है। सड़क पर खून से सना हुआ शव मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव बनावाली निवासी आत्माराम (41) के रूप में हुई है। सड़क पर शव मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की जांच की और फोरेसिंक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसका एक 20 दिन का बच्चा भी था।
विज्ञापन

भट्टू पुलिस ने मृतक की मां चंद्रों की शिकायत पर उसके भाई रोहताश पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी रोहताश गांव की सड़क पर बनी एक झोंपड़ी में साधु बनकर रहता था और मृतक का शव भी रोहताश की झोंपड़ी के पास ही मिला है। मृतक की मां चंद्रों ने बताया कि आत्माराम ही कई बार उसे उसकी झोंपड़ी में खाना देकर आता है और बीती रात भी वो उसे खाना देने गया था। हत्या के बाद से रोहताश फरार है और झोंपड़ी में हमेशा उसके पास पड़ा रहने वाला त्रिशूल भी गायब है। ऐसे में अंदेशा जताई जा रही है कि रोहताश ने बीती रात या अल सुबह किसी तरह से आत्माराम को बुलाया और संभवत: त्रिशूल से ही उसके चेहरे पर बेरहमी से वार करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन बताया गया है कि मामूली बातों पर दोनों भाइयों के बीच छोटा मोटा विवाद होता रहा है। लेकिन छोटे मोटे विवाद के चलते एक भाई दूसरे की निर्ममता से हत्या कर दें, ये बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेसिंक एक्सपर्ट डॉ. जोगिंद्र ने भी घटनास्थल के आसपास और मृतक के शव की जांच की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रोहताश नशे का आदी था और नशे में आकर भी ऐसा कदम उठा सकता है लेकिन पुलिस पूरी जांच के बाद ही पुख्ता रूप से कुछ बताने की बात कह रही है।
मृतक आत्माराम की शादी नहीं हो रही थी। बताया गया है कि लगभग डेढ़ साल पहले ही वो बिहार की किसी युवती को ब्याह कर लाया था और अभी महज 20 दिन पहले उसका बेटा हुआ था। अभी उसने अपने बेटे को जी भर कर गोद में खिलाया भी नहीं था कि उससे पहले ही उसे दर्दनाक मौत दे दी गई।     


एसएचओ ने बताया
भट्टू एसएचओ मुकेश ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर मृतक के भाई रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन उसकी तलाश में टीमें गठित की जा चुकी हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed