{"_id":"581e21114f1c1bad31439182","slug":"fatehabad-man-dead-dead-body-found-police-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार सायं से लापता चल रहे वार्ड पांच के छात्र अरविंद का शव गांव नथवान के पास रताखेड़ा माइनर और सुखचैन नहर के बीच बरामद हुआ। युवक बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएचओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस बीच मृतक अरविंद के परिजनों को भी सूचना दी गई।
पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। मृतक अरविंद शुक्रवार सायं किसी काम को बोलकर घर से निकला था। शुक्रवार जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसका फोन भी बंद था। इसके बाद शुक्रवार को ही परिजनों ने अरविंद के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी थी। मृतक अरविंद अपने घर में तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक युवक का शव नथवान के पास पड़ा है। सीन ऑफ क्राइम के अधिकारियों के साथ जब हम मौके पर पहुंचे तो पाया कि मृतक का शव नहरों के बीच में पड़ा मिला और उसकी बाइक थोड़ी दूर गिरी थी। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।