{"_id":"5862ade64f1c1bec14eecc5d","slug":"fatehabad-loot-fual-pump-gun-point-25-thousand-rupees-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कारिंदों से 25 हजार की लूट, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कारिंदों से 25 हजार की लूट, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बीघड़ के पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाशों की सीसटीवी फुटेज ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बीघड़ में सोमवार देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों द्वारा पिस्तौल के बल पर झाझड़ा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। घटना की सारी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुटेरे जाते-जाते पंप कारिंदों के मोबाइल फोन भी साथ लेकर भाग गए। बाद में पेट्रोल पंप कारिंदों ने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर पुलिस और पंप मालिक को सूचित किया। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं।
गांव मंगलवार देर रात बीघड़ के झाझड़ा पेट्रोल पंप पर तीन युवक बाइक आए। इन लोगों ने पंप कर्मचारियों से तेल डालने को कहा। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी सुरेंद्र ने कहा कि वह खाना खा रहा है। इतने में दो नकाबपोश युवक पंप पर बने कार्यालय में घुसे और जबकि तीसरा बाहर निगरानी करने लगा।
कमरे में घुसे एक नकाबपोश के पास पिस्तौल और दूसरे के हाथ में कापा था। कमरे में घुसते ही नकाबपोश लुटेरे ने अपनी पिस्तौल पंप कर्मचारियों अनिल और सुरेंद्र पर तान दी और उनसे पैसे मांगें। घबराए पेट्रोल पंप कारिंदों ने तुरंत सेल वाला गल्ला निकालकर उनके सामने रख दिया। इसके अलावा बदमाशों के कहने पर कर्मचारियों ने पंप की अलमारी भी चेक कराई। बदमाश गल्ले में रखे नोट उठाकर चलते बने। डर के मारे वारदात के बाद भी पेट्रोल पंप कर्मचारी अपनी सीटों से उठ नहीं पाए।
विज्ञापन
दो माह पहले रतिया और टोहाना में लूटे गए थे पेट्रोल पंप, पंजाब में पकड़े गए थे आरोपी
लगभग दो माह पहले रतिया और टोहाना में अज्ञात लुटेरों द्वारा पेट्रोल पंप लूटे गए थे। हालांकि पुलिस ने उस वक्त भी माथापच्ची की थी और आखिरकार पंजाब पुलिस ने उन लुटेरों को काबू कर लिया था। अब लगभग दो माह बाद एक बार फिर से पेट्रोल पंप को लुटेरों द्वारा निशाना बनाना निश्चित तौर पर फतेहाबाद पुलिस के खतरे की घंटी साबित हो सकती है।
सबूत जुटा रहे हैं, जल्द करेंगे लुटेरों को काबू: एसएचओ
इस बारे में बात करने पर सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने कहा कि उनकी जांच जारी है। घटनास्थल और आसपास से सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा ।