{"_id":"58976e204f1c1bc64fe82b5f","slug":"fatehabad-fraud-ex-sarpanch-case-file-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में जालसाजी के आरोप में पूर्व सरपंच सहित 6 पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा में जालसाजी के आरोप में पूर्व सरपंच सहित 6 पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर सदर पुलिस ने गांव चंदड खुर्द के पूर्व सरपंच सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
गांव चंदड निवासी मंगल सिंह ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि मनरेगा के तहत उसकी बैंक की कापी के साथ जालसाजी करके उसके खाते से मंगल सिंह पुत्र हाकम सिंह, गांव के तत्कालीन सरपंच बलराज, ग्राम सचिव दीपक, नरेंद्र, जसवीर और बैंक कर्मी महावीर ने फर्जी कागजात तैयार कर उसके खाते से हजारों रुपये की नकदी निकलवा ली है। कोर्ट में केस जीतने के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने 6 लोगों पर धारा 420, 120बी, 467, 468, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।