{"_id":"58b1c6a64f1c1b485cb232d2","slug":"fatehabad-fraud-3-lakh-rupees-ban-account-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी : कंपनी में निवेश के बहाने पर्सनल खाते में डलवा लिए तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी : कंपनी में निवेश के बहाने पर्सनल खाते में डलवा लिए तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.
दिल्ली के एक दंपति पर जाखल मंडी निवासी ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर तीन लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी हरपिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब सात साल पहले दिल्ली की बीएच मेगा ट्रेडर्स कंपनी लिमिटेड के नाम से एक दंपति उनके संपर्क में आया। कंपनी के मालिक बने भूपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी हरपिंदर दासौर ने उसे कंपनी में इनवेस्टमेंट की योजना बताई और दिल्ली में सेमिनार दिखाए। कंपनी के कार्यक्रम में उसे बताया गया कि वह किस तरह पैसे को अच्छे तरीके से इन्वेस्ट कर कुछ ही समय के अंदर लोगों को अच्छा मुनाफा दिलाते हैं।
पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी दंपति ने उसे इन्वेस्ट करने का लालच देकर दो साल में रुपये डबल होने का भरोसा दिया। उसे गारंटी के तौर पर रुपये वापस करने के चेक भी दिए। सात अप्रैल 2010 और 24 अप्रैल 2010 को उसने तीन लाख 11 हजार रुपये की राशि कंपनी के एकाउंट में जमा करने को कहा। लेकिन आरोपियों ने यह राशि अपने खातों में जमा करा ली। तय समय पूरा होने पर रुपये कंपनी से लेने की मांग की तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। जब उसने गारंटी के तौर पर दिए गए चेक भी बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में दंपति हरपिंदर दासौर और उसके पति भूपेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में बात करने पर जांच अधिकारी राधाकृष्ण ने बताया कि रुपये दोगुने करने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई है। आरोपियों ने सारी राशि भी अपने पर्सनल खाते में जमा कराई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।