{"_id":"5831e0cb4f1c1bb304b39ab8","slug":"fatehabad-fire-in-hut-faimly-member-safe-fire-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में संदिग्ध हालात में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गी में संदिग्ध हालात में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद जल रही झुग्गी के पास पड़ी पराली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे शनिवार रात को झुग्गी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में एक झुग्गी में आग लग गई। झुग्गी का मालिक रुलिया राम का परिवार इस आग में बाल-बाल बच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यदि समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं होता तो अन्य दर्जनों झुग्गियां भी चपेट में आ जातीं।
पीड़ित रुलिया राम ने बताया कि वह टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे बस्ती में एक झुग्गी बनाकर रह रहा था।
उसने जमींदारों से हिस्से पर भैंसें ले रखी हैं और उनकी भैंसों को चराकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। चारे के लिए उसने झुग्गी के पास ही करीब दस ट्राली पराली एकत्र कर रखी थी। रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में पराली में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया।
विज्ञापन
जिसके चलते उसकी झुग्गी भी चपेट में आ गई। झुग्गी में उसकी पत्नी तारा देवी, बेटी सुनीता, सकीना, बेटा सतन, विक्की व जयपाल अंदर ही फस गए। काफी मशक्त के बाद उन्हें झुग्गी से बाहर निकाला जा सका। आगजनी से झुग्गी और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर नगरपालिका दमकल केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई।
विज्ञापन