{"_id":"582b5c1e4f1c1b58368ff202","slug":"fatehabad-fighting-tc-roadways-employ-students-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट विवाद में छात्रों ने चालक-परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट विवाद में छात्रों ने चालक-परिचालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉलेज के छात्रों ने गांव बालनवाली के पास हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक से टिकट विवाद को लेकर मंगलवार को मारपीट की। इस वजह से गोरखपुर से फतेहाबाद रूट पर चलने वाली बस को रोकना पड़ा। रोडवेज की बस बंद होने से आधा दर्जन गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीड़ित चालक और परिचालक ने भूना थाने में तीन छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर सरकारी काम में बाधा डालने, नगदी गायब होने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने की मांग की है। रोडवेज यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक फतेहाबाद से गोरखपुर रूट पर सरकारी बस नहीं चलेगी।
क्या है विवाद
हरियाणा रोडवेज बस के चालक दविंद्र सिंह और परिचालक मंजीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले गांव खजूरी जाटी और बालवाली के रवींद्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार, सोनू पुत्र सुरजीत सिंह और सत्यवान पुत्र कृष्ण पूनिया बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इस पर उड़नदस्ता टीम ने कई कॉलेज छात्रों को बिना टिकट के चलते काबू कर लिया था और पुलिस स्टेशन में बस में ले गए थे। जहां पर इन पर जुर्माना लगाकर रसीद दे दी गई थी। जिससे परिचालक उसके साथ रंजिश रखने लगे। मंगलवार को गोरखपुर से बस फतेहाबाद जा रही थी।
विज्ञापन
गांव बालनवाली के पास परिचालक को इन छात्रों ने पीटना शुरू कर दिया। जब चालक अपने साथी के बचाव के लिए आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों के कपड़े फट गए और कैश भी जमीन पर बिखर गया। इसी बीच हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद के टीएम कुलवीर सिंह जांगड़ा भी बस चेकिंग के लिए पीछे से आ रहे थे। चालक-परिचालक के साथ हो रही मारपीट को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
भूना थाना के कार्यवाहक एसएचओ इंचार्ज महेेंद्र सिंह ने बताया कि चालक-परिचालक के साथ मारपीट की शिकायत पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले का लेकर जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने संबंधित विचार-विमर्श चल रहा था।