{"_id":"57d462914f1c1b255631b967","slug":"fatehabad-crime-news-loot-35-thoshand-rupees-fual-pump-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कारिंदों से पिस्तौल की नोंक पर 35 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कारिंदों से पिस्तौल की नोंक पर 35 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कारिंदों से पिस्तौल की नोंक पर 35 हजार लूटे शनिवार देर रात साढ़े नौ बजेे के करीब चार अज्ञात बदमाशों ने फतेहाबाद रोड स्थित गोदारा पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 35 हजार रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ओपी नरवाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कारिंदों से पूछताछ की। पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी पर तैनात परगट और गुरवीर ने बताया कि वे पंप पर बैठे थे कि साढे़ 9 बजे एक कार में चार युवक आए और गाड़ी में 500 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा।
जैसे ही परगट ने पंप में तेल डालना शुरू किया तो पीछे एक युवक ने आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और उसे और गुरवीर को पंप के कमरे में ले गया। इस बीच एक अन्य युवक पीछे से गाड़ी में पेट्रोल डालता रहा। आरोप है कि कमरे के अंदर एक और युवक ने उसकी बाजू पर तलवार से हमला करने का भी प्रयास किया और जैसे ही वो पीछे हटे, उक्त चारों बदमाश उसका थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब 35 हजार की नगदी बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई।