फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, hospital, shop, thept, fatehabad, harayana

नागरिक अस्पताल के बाहर तीन दुकानों के ताले टूटे, हजारों का सामान चोरी

Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, hospital, shop, thept,  fatehabad,  harayana
नागरिक अस्पताल की कैंटीन की सीसीटीवी फुटेज, जिसमें चोर पैसे निकालते दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन

 बुधवार रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते नागरिक अस्पताल के सामने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें नागरिक अस्पताल के अंदर स्थित कैंटीन भी शामिल है। आपको बता दें कि इस कैंटीन के बिल्कुल पीछे अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी का दफ्तर है। चोरों की वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में एक युवक गल्ले से पैसे निकालते हुए नजर आ रहा है।

बताया गया है कि चोरों ने इसके बाद रतिया चुंगी पर भी एक दुकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं होने के चलते वो भाग गए।
 चोरों ने वीरवार अलसुबह इन वारदातों को अंजाम दिया। अस्पताल के सामने स्थित दीपक मेडिकल से दो हजार, इसके साथ लगती एक किराना दुकान से भी दो हजार की नगदी और एक मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोरों ने इसके साथ लगती दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद चोर नागरिक अस्पताल के अंदर स्थित कैंटीन पर पहुंचे और वहां गल्ले में रखे साढ़े 18 सौ की नगदी पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed