फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, dead body, found,girl body found, fatehabad, harayana

लापता मां-बेटी में से बेटी का शव बीघड़ माइनर से मिला

Mon, 17 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 गांव खजूरी जाटी से तीन दिन पूर्व लापता हुई मां-बेटी में से 12 वर्षीय बेटी  का शव रविवार दोपहर बाद बीघड़ माइनर में से बरामद हुआ। महिला की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम व खजूरीवासी नहर में तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया। गौरतलब है कि गांव खजूरी जाटी से 13 अक्तूबर की सायं चार बजे के करीब 30 वर्षीय सुमन पत्नी किशोरी लाल बिश्नोई अपने मायके के लिए अपनी बेटी सीमा के साथ रवाना हुई थी, मगर वह देर सायं तक भी मायके मंगाली जिला हिसार में नहीं पहुंची तो मायके व ससुराल पक्ष के लोग परेशान हो गए। सुमन की तलाश के लिए प्रयास किए गए तो पता चला कि उसे काजल हेड पर बेटी के साथ नहर की पटरी पर गार्ड ने टहलते देखा था।

सुमन अपनी देवरानी की मौत के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान रहती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि देवरानी का सदमा सहन नहीं कर सकी। इसके चलते उसने नहर में कूदने जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। नहर पर मौजूद गार्ड की जानकारी के अनुसार मंगाली व खजूरीजाटी के लोग मां-बेटी की तलाश पिछले तीन दिनों से सिरसा ब्रांच की भाखड़ा व सिद्धमुख नहर में कर रहे थे। लेकिन रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बीघड़ के पास लगभग 12 वर्षीय बच्ची का शव माइनर में अटका है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस बीट इंचार्ज गुलाब सिंह व खजूरी जाटी निवासी किशोरी लाल सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त हो गई। जो सीमा पुत्री किशोरी लाल का ही था। शव की भनक लगते ही खजूरी जाटी के सैकड़ों लोग नहर पर सुमन की तलाश में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तलाश जारी
भूना थाना के कार्यवाहक प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि खजूरी जाटी से तीन दिन पूर्व लापता हुई मां-बेटी में से बेटी का शव बीघड़ माइनर में मिला है, जिसकी पहचान सीमा के रूप में हुई है। वहीं महिला की तलाश के लिए भी पुलिस व ग्रामीण प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed