फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, childrens, father, court says, order, harayana

नाना-नानी बच्चों की कस्टडी पिता को सौंप दें

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

  एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विकास गुप्ता की अदालत ने नाना-नानी को अपने दो नातियों को उनके पिता को सौपने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जंडी मोहल्ला निवासी बुधराम ने अदालत में याचिका दायर कर अपने नाना-नानी के पास रह रहे उसके दो बच्चों सुमित और प्रिंस की कस्टडी उसे सौंपने की मांग की थी। बुधराम ने अपनी याचिका कहा था कि उसकी शादी 11 साल पहले वीना देवी के साथ हुई। उसके दो बच्चे पैदा हुए। उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली और उस पर झूठा केस बना दिया। उसके दोनों बच्चों को उसके सास-ससुर और मामा ले गए। उसे कोर्ट ने इस मामले में बरी कर दिया है।


उसने कोर्ट को बताया कि उसके दोनों बच्चों का भविष्य अपने नाना-नानी के पास अंधकार में है क्योंकि उनकी वहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अदालत ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने नाना-नानी को निर्देश दिए कि वे दो माह में सुमित और प्रिंस की कस्टडी उसके पिता बुधराम को सौंप दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed