फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime, 25 gram, drugs fond, 2 arrest, fatehabad, harayana

25 ग्राम स्मैक सहित दो काबू

Wed, 16 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 स्पेशल स्टाफ रतिया ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते 2 तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान पवन कुमार और रोहताश उर्फ तोसा के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

स्पेशल स्टाफ रतिया प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त दोनों आरोपी पवन कुमार और रोहताश मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। यह भी पता चला कि मंगलवार को वे किसी को मादक पदार्थ की सप्लाई देने आने वाले हैं।
विज्ञापन


इसके बाद एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित करके गांव धारसूल कलां में नाकाबंदी करके आने जाने वालों को चेक किया तो कुछ समय बाद उक्त आरोपी पुलिस को सामने देख भागने लगे। थोड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed