{"_id":"589b67cb4f1c1b865237a911","slug":"fatehabad-accident-road-accident-dead-withuot-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन हेलमेट नहीं पहना और हादसे में चली गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही दिन हेलमेट नहीं पहना और हादसे में चली गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पड़ी मृतक श्रवण की बाइक, जिस पर हेलमेट टंगा हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोज हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले श्रवण ने एक दिन हेलमेट की अनदेखी की और उसी दिन वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चोट उसके सिर में लगी और वहीं उसकी मौत हो गई। हिसार रोड पर सदर थाने के पास बुधवार सायं रोडवेज बस की टक्कर से स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरकेअहली निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और हादसे के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्रवण कुमार बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था और रोजाना बड़ोपल से अपने गांव नूरकेअहली बाइक पर आता-जाता था। बुधवार सांय को बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सदर थानेे के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर दे मारी। श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक फरार
श्रवण कुमार की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही उसके सहकर्मी पहुंचे। अस्पताल में मृतक श्रवण कुमार के सहकर्मियों ने बताया कि मृतक रोजाना बाइक से ही आता जाता था। हमेशा बाइक पर सवार होकर हेलमेट पहनकर जाता था, लेकिन विडंबना देखिए, कि बुधवार को ही श्रवण ने बाइक पर हेलमेट नहीं पहना। हादसे का शिकार होने पर उसके सिर में ही चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इस बारे में पूछे जाने पर सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार श्रवण कुमार की मौत हो गई है। रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन