{"_id":"627e0d68b4d0353f53126490","slug":"fatehabad-50-lakh-extortion-sought-from-hotel-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: होटल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, चार महीने पहले भी बदमाश भेजकर दी थी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: होटल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, चार महीने पहले भी बदमाश भेजकर दी थी धमकी
Fri, 13 May 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 01:19 PM IST
सार
फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी अशेाक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर एक होटल ईन है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड स्थित ईन होटल के संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बुधवार को आरोपी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और करीब चार माह पहले भी बदमाश भेजकर धमकाया और फिर फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद के शिव नगर निवासी संजय और 6 अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी अशेाक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर एक होटल ईन है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। आरोप है कि 21 जनवरी शाम को जब वह अपने होटल में था तो छह लोग हथियारों सहित उसके होटल में आ गए और हथियार दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी। जब उसने बाहर निकलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उन्हें शिव नगर के संजय कुमार ने भेजा है और कहा कि अगर एक दिन बाद 50 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इस बात से वह डर गया और किसी को यह बात नहीं बताई। उक्त लोगों के फोन भी आते रहे और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते रहे। आरोप है कि 11 मई को वह अपने दोस्त की हंस मार्किट में दुकान पर बैठा था तो इस बारे में आरोपी संजय को पता चल गया। वह भी वहां पहुंच गया और फोन करके अपने साथियों को बुलाने लगा। इसके बाद वह जान बचाने के लिए मौके से चला गया।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत आने के बाद अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी संजय व छह अज्ञात के खिलाफ धमकी देने व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।