फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, 16 ox caught, police, harayana

तूड़ी के कट्टों एवं पराली के नीचे ठूंस रखे थे 16 बैल

Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, 16 ox caught,  police, harayana
पशु तस्करों द्वारा छोड़े गए ट्रक में बैल व जांच करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन



रतिया पुलिस ने एक ट्रक बरामद किया है जिसमें 16 बैलों को बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसका चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार है। बताया गया है कि शुक्रवार अलसुबह बुढ़लाडा से रतिया की ओर आ रहे इस ट्रक का पीछा गोरक्षक दल पीछा कर रहा था।

जिसके बाद पशु तस्कर गांव रोजांवाली और रतनगढ़ के करीब ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस ट्रक की तलाशी के दौरान 16 बैल बरामद हुए। रतिया पुलिस ने जिला गो-रक्षक दल के प्रधान धर्मपाल की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

टोहाना निवासी जिला गोरक्षक दल के प्रधान धर्मपाल और उनके सदस्यों को सूचना मिली कि एक ट्रक बुढ़लाडा साइड से गायों को लेकर तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर जिला गो-रक्षक दल के सदस्यों ने वीरवार देर रात बुढ़लाडा इकाई को इसकी सूचना दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान धर्मपाल के अनुसार शुक्रवार अल सुबह जब तूड़ी के भरे कट्टों और पराली से लदा एक ट्रक बुढ़लाडा से आया तो बुढ़लाडा गोरक्षक के कुछ सदस्यों को शक हुआ। इस पर उन लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। थोड़ी देर पीछा करने के बाद ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक ट्रक को भगाने लगा। इस पर बुढ़लाडा गोरक्षक दल के सदस्यों ने इसकी सूचना रतिया गोरक्षक दल, टोहाना गोरक्षकों और पुलिस को दी और मोटरसाइकिलों पर ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।


ट्रक पर सवार तस्करों ने जब पीछे से युवकों को आते देखा तो वह ट्रक को रतनगढ़ और रोझावाली के समीप छोड़कर भाग गए। सूचना पर रतिया गोरक्षक दल के सदस्य, टोहाना गोरक्षक के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में लदी तूड़ी और पराली के कट्टों को हटाया तो देखा कि ट्रक में बेरहमी से 16 बैलों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। कार्यकारी थानाध्यक्ष जगदीश कुमार, चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह, जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर बैलों को गोशाला भेज दिया। वहीं पुलिस ने जिला गौ रक्षक दल के प्रधान धर्मपाल की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता एक्ट सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed