फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   family members were accused of honor killing In Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: पुलिस ने जलती चिता से निकाला युवती का शव, परिजनों पर आन के लिए हत्या का आरोप, केस दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 11:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 11:35 AM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव धांगड़ में परिजनों पर गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात चिता की आग बुझाकर शव को निकाला है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मां-बाप और चाचा के खिलाफ केस किया है।

विज्ञापन
family members were accused of honor killing In Fatehabad of Haryana
जलती चिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव धांगड में युवती की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने परिजनों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवती द्वारा गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह करने पर नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और दाह संस्कार कर दिया। हत्या का युवती के पति को पता लगने पर उसने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दमकल कर्मियों को बुलाकर चिता की आग बुझाई और अधजले शव को कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतक युवती के पति अनूप की शिकायत पर युवती के पिता महेंद्र, चाचा सुंदर, कालू और आत्माराम के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।     
विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव धांगड निवासी अनूप ने बताया कि उसने गांव की ही लड़की शिक्षा से 9 अक्तूबर 2020 को हिसार के हनुमान मंदिर और कोर्ट में प्रेम विवाह किया था, शादी के बाद दोनों अपने अपने घर रहने लगे। शादी के करीब दो माह बाद शिक्षा की नौकरी चंडीगढ़ में लग गई। इसके बाद वह शिक्षा के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो-तीन दिन पहले शिक्षा के परिवार वालों को शादी का पता लग गया। शिक्षा के मां बाप ने ये कहकर घर बुला लिया कि दोनों की शादी करा देंगे। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर आ गए। मंगलवार को उसके पास फोन आया कि शिक्षा की मौत हो गई है और परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

यह भी पढ़ें : ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान


इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। अनूप ने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज होकर शिक्षा की उसके परिवार वालों ने हत्या की और अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षा की हत्या करने में उसके मां बाप, चाचा और अन्य लोग शामिल है। 

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ दाह संस्कार स्थल
घटना का पता लगने पर मंगलवार देर रात को डीएसपी अजायब सिंह पुलिस फोर्स के साथ दाह संस्कार स्थल पर पहुंचे। उस समय युवती की चिता जल रही थी। मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची और चिता की आग को बुझाया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया। आज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed