फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   faighting vetenari, fatehabad

बेटे से तंग आकर रिटायर्ड वेटेरनरी डॉक्टर ने लगाया फंदा

Wed, 18 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Wed, 18 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
गांव बीघड़ में रिटायर्ड पशु चिकित्सक ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। बेटा अक्सर प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए पिता को परेशान करता था, जिससे तंग होकर डॅाक्टर ने यह कदम उठाया। सदर पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पशु चिकित्सालय से रिटायर डॉक्टर खुशीराम ने सोमवार रात को घर पर पेड़ से लटक कर जान दे दी। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिवार के लोगों को दी। जानकारी पाकर सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी बुग्गी देवी ने आरोप लगाया कि छोटा बेटा वेदप्रकाश बदमाश प्रवृत्ति का है और प्रॉपर्टी के लिए पिछले काफी समय से तंग कर रहा था। दो दिन पहले वेदप्रकाश ने अपनी मां को धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया था और पिता से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। मृतक की पत्नी के अनुसार इसी के चलते उसका पति परेशान रहने लगा और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुग्गी देवी की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बरगलाया
डॉक्टर खुशीराम की मौत के बाद आरोपी बेटे वेदप्रकाश ने पुलिस को बरगलाया। वेदप्रकाश ने कहा कि भाई के रिश्ते में लगने वाले ससुर ने 50 लाख रुपये ले रखे थे और वह नहीं दे रहा था और मौत के कारण संदिग्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed