{"_id":"6479a3c52f67937cff004145","slug":"drug-addict-son-set-fire-to-house-when-father-did-not-give-money-in-fatehabad-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पिता ने रुपये नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने घर में लगाई आग, सामान जला, शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: पिता ने रुपये नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने घर में लगाई आग, सामान जला, शिकायत पर मामला दर्ज
Fri, 02 Jun 2023 01:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:39 PM IST
सार
फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी पम्मा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। बेटे ने उससे पैसे मांगे थे जो कि उसने देने से मना कर दिया। इसके चलते तैश में आकर बेटे भूलर सिंह ने मकान में आग लगा दी। जिससे घरेलु सामान जिसमें रजाई, कूलर, टीवी आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
बेटे ने घर में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में पिता ने नशेड़ी बेटे को रुपये नहीं दिए तो उसने तैश में आकर अपने ही घर में आग लगा दी। जिससे घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले में बेटे भूलर सिंह के खिलाफ पिता पम्मा सिंह ने शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी पम्मा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। बेटे ने उससे पैसे मांगे थे जो कि उसने देने से मना कर दिया। इसके चलते तैश में आकर बेटे भूलर सिंह ने मकान में आग लगा दी। जिससे घरेलु सामान जिसमें रजाई, कूलर, टीवी आदि जलकर नष्ट हो गए। आग लगने पर आसपास के लोग भी इक्ट्ठे हो गए। जिसके बाद आग बुझाई गई। फिलहाल पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
मामले में व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसका बेटा नशे का आदी है। उसने तैश में आकर अपने घर में आग लगा दी, जिससे घरेलु सामान जल गया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन