{"_id":"6673b74ad26e4d08de06f99c","slug":"double-murder-in-fatehabad-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: फतेहाबाद में जीजा और सलहज की हत्या, 15 दिन से फरार थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: फतेहाबाद में जीजा और सलहज की हत्या, 15 दिन से फरार थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर
Thu, 20 Jun 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:30 AM IST
सार
मृतक जगसीर सिंह का करीब पांच साल पहले से अपने साले की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों घर से 15 दिन से गायब थे। बुधवार को ही दोनों घर लौटे थे और रात में दोनों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
फतेहाबाद में डबल मर्डर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र के गांव चांदपुरा में बुधवार रात को तेजधार हथियार से जीजा व सलहज की हत्या कर दी गई। सुबह सरपंच से सूचना मिलने के बाद जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने महत्वपूर्ण तथ्यों को जुटाया है।
गांव के सरपंच के अनुसार गांव बबनपुर निवासी जगसीर सिंह की शादी चांदपुरा में हुई थी। पिछले चार पांच साल से उसका अपने साले की पत्नी मूर्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 15 दिन से फरार चल रहे थे। बुधवार शाम को ही दोनों गांव में आए थे। इसी बीच रात को उनकी हत्या हो गई।
मृतक जगसीर सिंह एक बेटे का पिता था जबकि उसकी सलहज मूर्ति के दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान लेकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना भेजे गए हैं।