फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news, fatehabad, doctor, case file, child, harayana

गर्भपात की आरोपी महिला डाक्टर और उसके बेटे पर मामला दर्ज

Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रतिया-हिसार रोड स्थित कल्याणी नर्सिंग होम पर महिला के गर्भपात के आरोप में अस्पताल संचालिका डॉ. कांता गर्ग और उसके बेटे डॉ. गगनदीप गर्ग पर केस दर्ज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग की शिकायत पर अवैध गर्भपात करने, धोखाधड़ी करने और सबूत मिटाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। हालांकि आरोपी चिकित्सक गगनदीप गर्ग फरार है और डॉ. कांता अस्पताल में उपचाराधीन है।  मंगलवार को पीड़ित महिला पिरथला निवासी सुशीला को शहर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए।



  गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को अस्पताल में छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें लगभग पांच घंटे लगातार हुई जांच के बाद संचालक व उसके बेटे के खिलाफ एमपीटी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान नर्सिंग होम की संचालिका अचानक बीमार पड़ गई जिसे मोहाली अस्पताल भेजा गया। वहीं संचालिका का बेटा डॉ. गगनदीप मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed