फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime

दुकानदार को हाथ धोने अंदर भेजा, 26 हजार लेकर ठग फरार

Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद) Updated Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के गंाव हड़ोली में एक ठग ने कपडे़ की दुकान पर ग्राहक बनकर दुकान मालिक हजारों रुपये नकद और कपड़ों का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार हुए दुकान मालिक ने नागपुर चौकी पुलिस को पूरे घटनाक्रम की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी अनुसार, गांव नागपुर निवासी लीला कृष्ण गांव हड़ोली में कपड़े की दुकान है। वीरवार दोपहर उसकी दुकान पर बाइक सवार एक व्यक्ति आया और संत महात्माओं को दान के तहत कपड़े देने के लिए 50 हजार रुपये का कपड़ा लेने की बात कही।
विज्ञापन


दुकान मालिक जैसे ही कपड़ा दिखाने लगा तो उस ग्राहक ने कहा कि कपड़ा दान में देना है, इसलिए आप अपने हाथ धोकर कपड़ा दो। जैसे ही दुकान मालिक हाथ धोने गया, उक्त आरोपी लीला कृष्ण की जैकेट की जेब में रखी 26 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। साथ ही दुकान में से लगभग 5 हजार रुपये का कपड़ा लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक हाथ धोकर जैसे ही वापस आया तो उसे जैकेट नीचे गिरी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पर उसमें से 26 हजार की नकदी गायब मिली। सारा माजरा समझते हुए दुकान मालिक ने दुकान में पड़ा कपडा भी चेक किया तो उसमें से 5 हजार रुपये का कपड़ा भी गायब था। दुकान मालिक ने इसकी जानकारी पड़ोसी दुकानदारों दी। बाद में नागपुर पुलिस को सारा घटनाक्रम बताते हुए उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी। नागपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्या कहते हैं चौकी प्रभारी

नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि उक्त दुकान मालिक ने चौकी में शिकायत दी है। कुलदीप ने बताया कि दुकान मालिक के बताए हुए हुलिये के आधार पर उक्त आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed