फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM flying squad along with police has caught furnace for extracting liquor in Fatehabad

फतेहाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने घर में चल रही शराब की भट्ठी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:02 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गांव भिरडाना में आरोपी प्रेम कुमार आधुनिक तरीके से शराब तैयार कर रहा था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहले लोग एक भट्ठी तैयार करते थे, जिसके अंदर शराब बनाई जाती थी। मगर प्रेम कुमार ने ड्रम को ही भट्ठी बनाया हुआ था।

विज्ञापन
CM flying squad along with police has caught furnace for extracting liquor in Fatehabad
फतेहाबाद में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद जिले के गांव भिरडाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर एक घर से शराब निकालने की भट्ठी पकड़ी है। टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार करके वहां से भट्ठी और 60 लीटर लाहन कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक गैस सिलिंडर, एक बर्नर, एक प्लास्टिक पाइप, एक रेगुलेटर, एक 50 लीटर का कैन व एक रेडिएटर भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रेम कुमार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिसार में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास गुप्त सूचना गई थी कि गांव भिरडाना में घर में ही शराब निकालकर बेची जा रही है। इसके बाद हिसार से उपनिरीक्षक राजेश कुमार, गुप्तचर विभाग फतेहाबाद, सदर थाना फतेहाबाद से अमित कुमार की टीम गठित करके गांव भिरडाना में भेजी गई। टीम ने मंगलवार सुबह 7 बजे ही छापा मारा। इस दौरान टीम को वहां से एक ड्रम मिला, जिससे यह अवैध शराब निकाली जा रही थी।
विज्ञापन



आधुनिक तरीके से तैयार की जा रही थी शराब
पुलिस के अनुसार गांव भिरडाना में आरोपी प्रेम कुमार आधुनिक तरीके से शराब तैयार कर रहा था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहले लोग एक भट्ठी तैयार करते थे, जिसके अंदर शराब बनाई जाती थी। मगर प्रेम कुमार ने ड्रम को ही भट्ठी बनाया हुआ था। वह ड्रम में शराब तैयार कर रहा था। गैस चूल्हे पर ड्रम रखकर उसके अंदर फल, कीकर के पेड़ की छाल आदि सामग्री डालकर वह शराब तैयार करता था। अपने घर में बनाई गई शराब गांव में ही शराब पीने के शौकीन लोगों को ठेके से कम दामों पर बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर गांव भिरडाना में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। एक आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। - राजेश कुमार, उपनिरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed