{"_id":"6a5070e780dac9c6840c5302","slug":"classmate-murders-minor-in-ratia-threatened-after-school-altercation-stabbed-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपाठी ने की नाबालिग की हत्या: स्कूल में कहासुनी के बाद दी देख लेने की धमकी, RMP पिता की कैंची घोंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहपाठी ने की नाबालिग की हत्या: स्कूल में कहासुनी के बाद दी देख लेने की धमकी, RMP पिता की कैंची घोंपी
Fri, 10 Jul 2026 09:41 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
Published by: Nivedita
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:41 AM IST
सार
गांव निवासी अरमान और नवनीत दोनों सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को शाम को गांव के मुख्य चौक पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
रतिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बादलगढ़ में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकारी स्कूल में साथ पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक नाबालिग ने अपने ही 14 वर्षीय सहपाठी अरमान की कैंची घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरमान और नवनीत दोनों सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को शाम को गांव के मुख्य चौक पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
धमकी के मुताबिक, दोनों किशोर गांव के चौक पर पहुंच गए। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और वे आपस में हाथापाई करने लगे। बताया जा रहा है कि नवनीत के पिता इसी चौक में आरएमपी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर नवनीत अपने पिता की दुकान के अंदर गया और वहां रखी कैंची उठाकर अरमान की छाती में घोंप दी। कैंची लगने से अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बच्चे आपस में पड़ोसी थे।
सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।