{"_id":"641eb6631bc262866d021593","slug":"caterers-ran-away-with-lakhs-in-fatehabad-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: शादी में हो रहा था कैटर्र का इंतजार, लाखों लेकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: शादी में हो रहा था कैटर्र का इंतजार, लाखों लेकर भागा
Sat, 25 Mar 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:22 PM IST
सार
फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में जगविंद्र सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को उनके घर शादी का कार्यक्रम था। उसने एक महीना पहले उसने राजकुमार उर्फ राजू निवासी सरदूलगढ़ रोड से पूजा कैसटल में कैटरिंग की बुकिंग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में कैटरिंग का काम करने वाला एक व्यक्ति विवाह समारोह में कैटरिंग के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। उसने विवाह समारोह में कैटरिंग की सेवा भी नहीं दी। इस मामले में रतिया शहर पुलिस ने जगविंद्र निवासी ढाणी कुनाल की शिकायत पर कैटरर राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जगविंद्र सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को उनके घर शादी का कार्यक्रम था। उसने एक महीना पहले उसने राजकुमार उर्फ राजू निवासी सरदूलगढ़ रोड से पूजा कैसटल में कैटरिंग की बुकिंग की थी। कैटरिंग की बुकिंग के समय उसने राजकुमार को एक लाख रुपये और बाद में दो लाख तथा 70 हजार रुपये दिया, लेकिन विवाह समारोह के दिन राजू ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और कैटरिंग नहीं करवाई। वह उसके 3 लाख 70 हजार रुपये लेकर भाग गया है।
विज्ञापन