{"_id":"5759be1f4f1c1b23049c54d4","slug":"car-lift-thepht-earring-old-women-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट का झांसा देकर वृद्धा की उड़ाई सोने की बाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट का झांसा देकर वृद्धा की उड़ाई सोने की बाली
fatehabad
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट का झांसा देकर वृद्धा की उड़ाई सोने की बाली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर तहसील कॉम्लेक्स के पास वीरवार दोपहर एक कार में सवार दो महिलाओं और उनके सहयोगियों ने एक वृद्घ महिला को लिफ्ट का झांसा देकर सोने की एक बाली उड़ा ली। जब महिला कार से नीचे उतरी तो उसने देखा कि उसके कान से एक बाली गायब है। इस पर महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन कार चालक वहां से फरार हो गया।
महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
पुलिस को दी शिकायत में अलीका निवासी महिला सुरजीत कौर ने बताया कि वीरवार दोपहर वह किसी कार्य के लिए पैदल बस स्टैंड से तहसील की तरफ जा रही थी। जब वह फतेहाबाद रोड स्थित रिलायंस पंप के पास पहुंची, तो वहां पर एक कार में सवार दो महिलाओं ने उससे तहसील का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
सुरजीत कौर ने कहा कि जब उसने उन्हें तहसील का रास्ता बताया, तो कार में सवार महिलाओं ने कहा कि अगर आप भी तहसील की तरफ जा रही हो, तो कार में सवार हो जाओ। सुरजीत कौर ने बताया कि आगे जाकर उन्होंने तहसील से आगे पीएल जिंदल स्कूल के पास जाकर मुझे उतार दिया। जब वह कार से उतरी तो उसने देखा की उसके कान की एक बाली गायब है। इस पर सुरजीत कौर ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन