फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Breastfeeding room closed in Fatehabad Civil Hospital, CMO asked reason, did not get answer

Fatehabad: अस्पताल में स्तनपान कक्ष किया बंद, सीएमओ ने कारण पूछा, नहीं मिला जवाब, बोली- आज ही शुरू करें

Wed, 10 May 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 11:54 AM IST
सार

फतेहाबाद सिविल सर्जन ने अस्पताल की लैब, सैंपल कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। सैंपल रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को आ रही दिक्कतों को लेकर दो बजे के बाद भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि एक ऐसा काउंटर बनाया जाए जहां से मरीज 24 घंटे कभी भी रिपोर्ट ले सके।

विज्ञापन
Breastfeeding room closed in Fatehabad Civil Hospital, CMO asked reason, did not get answer
फतेहाबाद अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में नवजात शिशुओं के स्तनपान के लिए कक्ष दोबारा से शुरू होगा। गर्भवती रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ ही स्तनपान कक्ष शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ.सपना गहलावत ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है। डॉ.गहलावत बुधवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। जब जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंची तो यहां पर स्तनपान कक्ष बंद मिला। स्टाफ से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। सिविल सर्जन ने तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
सिविल सर्जन ने अस्पताल की लैब, सैंपल कक्ष और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। सैंपल रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को आ रही दिक्कतों को लेकर दो बजे के बाद भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि एक ऐसा काउंटर बनाया जाए जहां से मरीज 24 घंटे कभी भी रिपोर्ट ले सके। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया। यहां पर गर्भवती से सीएमओ ने संवाद किया। अस्पताल प्रशासन को इनके बैठने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लड सेपरेटर कंपोनेट यूनिट के लिए जगह का किया निरीक्षण
सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे ब्लड सेपरेटर कंपोनेट यूनिट लगाई जानी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अस्टीमेट स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। यूनिट के लिए बनाए जाने वाले कक्ष का भी सीएमओ ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि बजट आते ही कक्ष जल्द तैयार करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed