{"_id":"6371d6395882da13871bab39","slug":"attempt-made-to-rob-punjab-national-bank-atm-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पीएनबी एटीएम लूटने का प्रयास, शटर के ताले और खिड़की नहीं तोड़ पाए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: पीएनबी एटीएम लूटने का प्रयास, शटर के ताले और खिड़की नहीं तोड़ पाए बदमाश
Mon, 14 Nov 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:16 AM IST
सार
हिसार-सिरसा रोड पर पीएनबी की मुख्य ब्रांच है। ब्रांच के बाहर ही दो एटीएम लगे हुए हैं। रविवार रात को कर्मचारी ने एटीएम बंद कर दिया था। सुबह जब पहुंचा तो गैस कटर से ताले और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया हुआ नजर आया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में बैंक लूट का प्रयास।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में रविवार रात पीएनबी के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया है। बदमाश एटीएम के शटर के ताले और खिड़की को तोड़ नहीं पाए। घटना का पता सुबह चला, जब कर्मचारी आफिस पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
हिसार-सिरसा रोड पर पीएनबी की मुख्य ब्रांच है। ब्रांच के बाहर ही दो एटीएम लगे हुए हैं। रविवार रात को कर्मचारी ने एटीएम बंद कर दिया था। सुबह जब पहुंचा तो गैस कटर से ताले और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया हुआ नजर आया। पास में ही लोहे की रॉड पड़ी मिली। मामले की सूचना बैंक के अधिकारियों को दी गई। बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की डायल 112 की टीम भी आई। बैंक मैनेजर संजीव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हमने लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है।