{"_id":"627a3680e1e7ae06631943ed","slug":"attack-on-couple-in-fatehaba-by-girls-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: लिव-इन में रहने के लिए कोर्ट में एग्रीमेंट बनवाकर लौट रहे प्रेमी जोड़े पर हमला, लड़की के भाइयों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: लिव-इन में रहने के लिए कोर्ट में एग्रीमेंट बनवाकर लौट रहे प्रेमी जोड़े पर हमला, लड़की के भाइयों पर आरोप
Tue, 10 May 2022 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 03:25 PM IST
सार
हंस कॉलोनी निवासी सूरज आईएमसी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गया। अब वह रिंकी के साथ लिव इन में रहना चाहता है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के न्यायिक परिसर में सहमति संबंध में रहने के लिए एग्रीमेंट बनवाकर वापस जा रहे जोड़े पर लघु सचिवालय के गेट पर लड़की के भाइयों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को बचाया और वापस कोर्ट में ले गए। पुलिस ने युवती के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हंस कॉलोनी निवासी सूरज आईएमसी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गया। पंचायती तौर पर भी उनको अलग रहने के लिए कह दिया गया था। उसने बताया कि हंस कॉलोनी के साथ ही आदर्श नगर में उसने एक प्लाट लिया था और यहीं पर रहने वाली रिंकी से उसकी जान पहचान हो गई और वह एक दूसरे से प्रेम करने लगे।
विज्ञापन
आज वह लघु सचिवालय में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए वकील से एग्रीमेंट बनवाने आए थे और एग्रीमेंट बनवाने के बाद जब वह बाहर जा रहे थे तो रिंकी के दोनों भाई व भाभियां वहां पर आ गए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोग उसे साइड में ले गए और उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान रिंकी भागकर पुलिस को बुला लाई और पुलिस कर्मचारियों ने उनको वापस कोर्ट में पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों के बयान ले लिए हैं और जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन