{"_id":"573e14414f1c1b1225ac7375","slug":"arrested-4-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 ग्राम हेरोइन के साथ 4 काबू, अवैध पिस्तौल भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 ग्राम हेरोइन के साथ 4 काबू, अवैध पिस्तौल भी बरामद
fatehabad/bureau
Updated Fri, 20 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सीआईए टोहाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्त लाल, चरणजीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल 32 बोर, जिंदा कारतूस तथा एक स्कारपियो गाड़ी को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना रतिया में मादक पदार्थ अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ कर हेरोइन व अवैध पिस्तौल तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार वीरवार सांय टोहाना सीआईए स्टाफ के उप निरीक्षक अनूप सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान गांव चिम्मो हेड़ पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉरपियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर चेक किया तो सवार युवकों के कब्जे 20 ग्राम हेरोईन, एक जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 32 बोर बरामद हुई।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में अवैध असलाह रखने वालों तथा नगर परिषद तथा नगर पालिका के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग स्थानों से दो अवैध पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूसों के साथ दो युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए फतेहाबाद ने गुप्त सूचना के आधार पर महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गांव पीलीमन्दौरी में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से एक पिस्तौल 315 बोर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान राजा राम पीलीमंदौरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भटटू कलां मे आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया है। इसी तरह एक अन्य घटना में शहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए नेतृत्व में एक अवैध पिस्तौल 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस सहित एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।