फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   arrest, police, head contable, bail, fatehabad,harayana

हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Sun, 03 Jul 2016 12:51 AM IST
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) कार्यालय की हवालात से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए युवक के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रेलवे पुलिस ने टोहाना कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं फरार आरोपी युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

बताया जाता है कि पुलिस युवक की तलाश में कई जगहों पर छापामारी कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
रेलवे पुलिस चौकी में दर्ज किए मामले के तहत हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल मीणा पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया था। मामले में फरार आरोपी युवक सोनू निवासी धानक बस्ती जाखल मंडी गुरुवार रात शौच जाने की इच्छा जताई, तो हेड कांस्टेबल आरोपी युवक को कार्यालय में बने शौचालय में ले गया।
विज्ञापन


जहां युवक ने शौचालय का दरवाजा बंद कर लिया। जबकि बाहर हेड कांस्टेबल उसके शौच करके बाहर आने का इंतजार करने लगा। काफी देर के बाद भी जब युवक बाहर नहीं आया तो शक होने पर अंदर शौचालय की जांच की। जहां पाया कि फरार हुआ आरोपी युवक शौचालय के रोशनदान के रास्ते निकलकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई कर रहे रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल को आरपीएफ पुलिस ने पेश किया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed