{"_id":"578a86d64f1c1b5e1b13e28d","slug":"alm-death-alm-death-from-current-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज लाइन पर फॉल्ट ठीक कर रहा था एएलएम, करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई वोल्टेज लाइन पर फॉल्ट ठीक कर रहा था एएलएम, करंट लगने से मौत
fatehabad
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
करंट।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खाराखेड़ी में शनिवार सुबह करंट लगने से सहायक लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी और मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में निगम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ोपल 33केवी में गांव असरावां जिला हिसार निवासी सुरेश सहायक लाइनमैन के पद पर तैनात था। सुरेश की ड्यूटी खाराखेड़ी शिकायत केंद्र पर थी। शनिवार सुबह शिकायत मिलने पर सुरेश साथियों के साथ 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर काम कर रहा था, जबकि दूसरे साथी नीचे खड़े थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाइन में करंट आ गया, जिससे सुरेश झुलस गया और लाइन पर ही लटक गया। साथियों ने इसकी सूचना ग्रामीणों व सब स्टेशन में दी।
सब स्टेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरेश को नीचे उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद सुरेश के शव को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। जब लाइन पर परमिट लेकर काम किया जा रहा था तो चालू क्यों किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान निगम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान अमित शर्मा ने कहा कि ठेकेदारों ने लापरवाही दिखाते हुए लाइनें बिछाई हैं, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।