{"_id":"69578e0141bc004272026c0f","slug":"accident-in-fatehabad-a-thar-suv-collided-with-a-pole-while-trying-to-avoid-hitting-a-scooter-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हादसा: स्कूटी को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई थार, ब्रेक की जगह रेस पर रखा गया पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में हादसा: स्कूटी को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई थार, ब्रेक की जगह रेस पर रखा गया पैर
Fri, 02 Jan 2026 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:51 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमएम कॉलेज की तरफ से पपीहा पार्क की तरफ स्कूटी लेकर युवक जा रहा था, इस दौरान दूसरी तरफ से आई थार के चालक ने मोड़ पर ब्रेक लगाने की जगह रेस पर पैर रख दिया और खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन
थार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर को अनियंत्रित थार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में थार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे से जा टकराई। चालक शेखर का कहना है कि ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखा गया और इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत सप्लाई बंद करवाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमएम कॉलेज की तरफ से पपीहा पार्क की तरफ स्कूटी लेकर युवक जा रहा था, इस दौरान दूसरी तरफ से आई थार के चालक ने मोड़ पर ब्रेक लगाने की जगह रेस पर पैर रख दिया और खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन